बाइक पेड़ से टकरायी, तीन घायल
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

रनिया के बलंकेल गांव के नजदीक गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कटहल पेड़ से टकरा गयी.
विज्ञापन
रनिया.
रनिया के बलंकेल गांव के नजदीक गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कटहल पेड़ से टकरा गयी. जिसमें बाइक चालक तुरीगढ़ा निवासी अभिमान तोपनो, मरचा निवासी अश्विन तोपनो और डाहू जाटीबहा निवासी सुकरमनी कुमारी घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुकरमनी को बेहतर इलाज के लिए तोरपा अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार तीनों निजी कार्य से रनिया बाइक में सवार होकर जा रहे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










