कर्रा प्रखंड के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

Updated at : 18 Jul 2020 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
कर्रा प्रखंड के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

कर्रा प्रखंड के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन

कर्रा : इंटर की परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कर्रा की 34 छात्राओं में 14 प्रथम व 20 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं. नीता खलखो 65.8% , रीता कुमारी 64.4%, अनिता कुमारी 63.6% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनीं. प्लस टू उवि कर्रा से साइंस में पांच विद्यार्थियों में तीन उत्तीर्ण हुए. जागरण एक्का को 60.4% अंक मिला. कॉमर्स में कुल 17 छात्र-छात्राओं में 10 प्रथम व सात द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए.

अमृत तोपनो ने 70.2%, प्रकाश चेड़या 69.4% , सुरेश सिंह 64.6% अंक प्राप्त किये. आर्ट्स में 128 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें 125 उत्तीर्ण हुए. छह प्रथम, 83 द्वितीय व 23 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. सुगिया कुमारी 68%, अनिमा लकड़ा 65.4% व पूजा होरो 63.2% अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहे.

उत्क्रमित प्लस टू उवि लोधमा से कुल 22 छात्र-छात्राओं ने आर्ट्स की परीक्षा दी. जिसमें छह प्रथम व 16 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे. प्रियंका कुमारी 66.4%, बिरजन दास 65.4%, राहुल होरो 62% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola