बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

बीडीओ स्मिता नगेशिया ने गुरुवार को बकसपुर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने गुरुवार को बकसपुर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का जायजा लिया. उन्होंने आवास योजना, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा के तहत बागवानी कुआं, शेड, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना, जन वितरण प्रणाली दुकान सहित अन्य योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य को देखा. उन्होंने योजना के तहत पैसा लेकर भी काम नहीं करने वाले लाभुकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं मनरेगा से बने सिंचाई कुआं के लाभार्थी से मिलकर स्थिति का जायजा लिया. वैसे लाभुक जिनका कुआं तैयार है, उसे आसपास के जमीनों में सिंचाई कर खेतीबारी करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया. दुकानदारों से बचे हुए लाभुकों का केवाइसी दो दिन के अंदर पूर्ण करने को कहा. मौके पर पंचायत मुखिया पूनम बारला, बीपीओ प्रेम सुजीत कुजूर, अबुआ आवास के को-ऑर्डिनेटर अमित कुमार, 15वें वित्त के को-ऑर्डिनेटर और जेइ सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola