विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जायेगा.
विज्ञापन
खूंटी.
जिले में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर सदर अस्पताल के द्वारा जिला और प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि रक्तदान केंद्र, आशा दें, साथ मिलकर जीवन बचायें थीम पर जिला मुख्यालय, सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य उपकेंद्र में ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच करें. वहीं रक्तदाताओं को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करें. उनसे सहमति लेकर उन्हें रक्तदान के लिए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में भेजें. उक्त कार्यक्रम में शपथ समारोह भी आयोजित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










