युवा दिवस पर नशा उन्मूलन के लिए जागरूक किया

Updated:
विज्ञापन
युवा दिवस पर नशा उन्मूलन के लिए जागरूक किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मनाया गया युवा दिवस

विज्ञापन

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को डालसा सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के जीवनी और आदर्शों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर नशा उन्मूलन, नालसा डॉन योजना 2025 पर भी विचार रखे गये. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी के बारे में बताया. वहीं सभी को नशा उन्मूलन के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम में एनडीपीपीएस और मादक पदार्थों के रोकथाम और कानूनी पहलुओं पर भी जानकारी की गयी. इस अवसर पर डालसा के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच नशा उन्मूलन पर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिन्हा, डॉ संजय कुजूर, एनडीपीएस थाना प्रभारी मनीदीप, बिरसा कॉलेज प्राचार्य डॉ सीके भगत सहित अन्य उपस्थित थे.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मनाया गया युवा दिवसB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola