ePaper

पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, शहर में फ्लैग मार्च कर की अपील

Updated at : 28 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, शहर में फ्लैग मार्च कर की अपील

दुर्गा पूजा और दशहरा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में जुटी हुई है.

विज्ञापन

खूंटी. दुर्गा पूजा और दशहरा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में जुटी हुई है. जगह-जगह पर दंडाधिकारी और सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. वहीं पूरे आयोजन का सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भीड़ और उपद्रव से निपटने के लिए भी प्रशासन ने अपनी तैयारी की है. इसे लेकर रविवार को स्थानीय कचहरी मैदान में पुलिस बल ने मॉक ड्रिल किया. इस अवसर पर एसडीपीओ वरूण रजक ने सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ अपना ड्यूटी करने के लिए कहा. कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने में अपना योगदान दें. उन्होंने जवानों को भी अनुशासन में रहने के लिए कहा. वहीं अधिकारियों को भीड़ के साथ-साथ पुलिस बल पर भी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया. इसके बाद कचहरी मैदान से लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. वहीं दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन में भी विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा. इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों से निपटने का रिहर्सल किया. इस दौरान दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी

दुर्गा पूजा और दशहरा को सफलतापूर्वक संपन्न करने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे जिले में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. जिसमें सभी पूजा पंडाल और शहर के सभी चौक-चौराहों में दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. वहीं सभी पूजा पंडाल और पूजा समितियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है. साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए पूजा पंडालों के पास सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गयी है.

दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रहीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola