अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड किताडीह चौक में शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से वृद्धा की मौत हो गयी
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड किताडीह चौक में शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से वृद्धा की मौत हो गयी. उनकी पहचान किताडीह गांव निवासी 70 वर्षीय किष्टोमनी देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह शनिवार देर शाम दुकान से घर लौट रही थी. सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अड़की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया. इसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन