बाल विवाह रोकथाम को लेकर सतर्कता दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह रोकथाम को लेकर सतर्कता दिवस मनाया गया

अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को झारखंड महिला उत्थान ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया.

विज्ञापन

खूंटी. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को झारखंड महिला उत्थान ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया. इस अवसर पर बाल विवाह निषेध अधिकारी सीएमपीओ और आशा यूनिट ने खूंटी जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प लिया. झारखंड महिला उत्थान के निदेशक नीलम बेसरा ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह कानूनी अपराध है. प्रशासन और नागरिक समाज संगठनों की सतर्कता से अब अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों की संख्या में कमी आयी है. हमें इसे पूरी तरह रोकने की जरूरत है. झारखंड महिला उत्थान की काउंसलर प्रीतिवंती मेरी मुंदरी ने कहा कि चंद वर्षों पहले तक लोगों को यह भी नहीं पता था की नाबालिग बच्चों की शादी प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडनीय अपराध है. इसमें किसी भी रूप में शामिल होने या सेवाएं देने पर दो साल की सजा जुर्माना या दोनों हो सकता है. अब लोग जागरूक हुए हैं, लोग बाल विवाह की सूचना दे रहे हैं. प्रशासन तुरंत इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही है. खूंटी जिले को 2030 से पहले बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है. जिसे हासिल कर लिया जायेगा. इस अवसर पर झारखंड महिला उत्थान संस्था के सीएसडब्ल्यू अंजना बेसरा, गुंजन, सरस्वती, महादेव ने सोनमेर मंदिर और अंगराबारी मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

खूंटी जिले को 2030 से पहले बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य B

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola