ePaper

स्नान के बाद एकांतवास में गये महाप्रभु जगन्नाथ

Updated at : 11 Jun 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्नान के बाद एकांतवास में गये महाप्रभु जगन्नाथ

स्नान के बाद महाप्रभु जगन्नाथ बुधवार को एकांतवास में चले गये.

विज्ञापन

तोरपा.

स्नान के बाद महाप्रभु जगन्नाथ बुधवार को एकांतवास में चले गये. भगवान के भक्तों व श्रद्धालुओं ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ का स्नान कराया. इसके पूर्व जगन्नाथ मंदिर कोटेंगसेरा से स्नान यात्रा निकाली गयी. यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर स्थानीय छाता नदी तक गयी. महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर नदी पहुंची. यात्रा में शामिल लोग भजन-कीर्तन करते चल रहे थे. मंदिर परिसर में जल से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के विग्रहों काे स्नान कराया गया. आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर राधा दास, बीरेंद्र यादव, सेन प्रभु आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola