मरांग गोमके ने खेल, शिक्षा व समाज उत्थान के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
मरांग गोमके ने खेल, शिक्षा व समाज उत्थान के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी : डीसी

जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा में उपायुक्त आर रॉनिटा ने माल्यार्पण किया.

विज्ञापन

खूंटी. मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को स्थानीय तमाड़ मोड़ स्थित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा में उपायुक्त आर रॉनिटा ने माल्यार्पण किया. वहीं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे. बल्कि उन्होंने खेल, शिक्षा और आदिवासी समाज के उत्थान के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है. परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव टकरा पहुंच कर उनकी समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने टकरा गांव के मुख्य पथ पर स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम सहित अन्य उपस्थित थे.

पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने उनके गांव टकरा जाकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के समाधि में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि मारंग गोमके आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत हैं. वे एक महान व्यक्ति थे. उन्होंने झारखंड के विकास और आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. उनकी विरासत आज भी प्रेरणास्रोत है. मौके पर कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

जिला प्रशासन ने जयपाल सिंह मुंडा ने दी श्रद्धांजलिB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola