नगर पंचायत में चलेगा एक पेड़ मां के नाम अभियान
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अमृत मिशन 2.0 के तहत एक पेड़ मां के नाम वूमेन फॉर टी कैंपेन की शुरुआत की गयी.
विज्ञापन
खूंटी.
नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को अमृत मिशन 2.0 के तहत एक पेड़ मां के नाम वूमेन फॉर टी कैंपेन की शुरुआत की गयी. अभियान के तहत पहले चरण में स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने पांच चिह्नित स्थानों का दौरा किया. इसमें उन्होंने स्थलीय स्थिति का निरीक्षण किया. उन्हें पौधरोपण स्थलों से परिचित कराया गया. वहीं, पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया गया. नगर प्रबंधक विनित कुमार ने बताया कि पौधरोपण के दो साल तक महिला समूह ही पौधों की देखभाल करेंगी. अभियान के द्वितीय चरण में पांच जून से 31 अगस्त तक एक हजार पौधे लगाये जायेंगे. जिन स्थानों पर पौधरोपण किया जायेगा उनमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परिसर, मनोरंजन पार्क, कमंता जलाशय मुख्य रूप से शामिल हैं. मौके पर नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविका सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










