अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

खूंटी-रांची पथ में शहर के पिपराटोली में शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी-रांची पथ में शहर के पिपराटोली में शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरिल रोलागुटू निवासी शशांक शेखर सिंह (50 वर्ष) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार वे अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से खूंटी आये थे. इसी क्रम में शनिवार की शाम को पिपराटोली के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे वापस सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola