खूंटी के अड़की में माओवादियों का आतंक, उड़ा दिया स्कूल भवन

Updated at : 30 Apr 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के अड़की में माओवादियों का आतंक, उड़ा दिया स्कूल भवन

खूंटी : खूंटी के अड़की स्थित बीरबांकी गांव में माओवादियों ने प्रोजेक्ट हाइस्कूल के दो मंजिले भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया. माओवादियों ने पास में ही स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. टावर से सटे निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन परिसर में रखी मिक्चर मशीन को भी फूंक डाला. […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी के अड़की स्थित बीरबांकी गांव में माओवादियों ने प्रोजेक्ट हाइस्कूल के दो मंजिले भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया. माओवादियों ने पास में ही स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. टावर से सटे निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन परिसर में रखी मिक्चर मशीन को भी फूंक डाला. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना के बाद इलाके में दहशत है. हालांकि देर शाम तक किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.
स्कूल के कमरे में सोये थे मजदूर : रात 12 बजे करीब 60 माओवादी निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र के पास पहुंचे. स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए काम कर रहे पांच मजदूर स्कूल के एक कमरे में सोये थे. माओवादियों ने पांचों मजदूरों को उठाया़ मजदूर शनिका मुंडा, सुकरा मुंडा, चौधरी महली व पूरन के मुताबिक, सभी पुलिस की वरदी में थे.
माओवादियों ने उनके साथ मारपीट की. फिर सभी को अगवा कर जंगल में ले गये. मजदूरों के अनुसार, माओवादियों ने उन्हें बताया कि स्कूल भवन को बम लगा कर उड़ा दिया जायेगा. जोरदार आवाज होगी, इसलिए सभी कान पर हाथ रख कर पेड़ की ओट में छिप जायें. इसके बाद माओवादियों ने स्कूल भवन के नीचले तल्ले में स्थित रसाेई गैस के पांच सिलिंडर के जरिये बम बिछाये. फिर विस्फोट कर दिया.
विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गयी. भवन के दरवाजे, खिड़की व अन्य उपस्कर स्कूल परिसर में दूर जा गिरे. भय से सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे.
स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का ताला खुलवाया : स्कूल भवन उड़ाने के बाद माओवादियों ने मजदूरों से निर्माणाधीन स्वास्थ्य उप केंद्र भवन परिसर के गेट का ताला खुलवाया. वहां रखी मिक्चर मशीन को आग लगा दी. अगले आदेश तक निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी. इसके बाद माओवादी बीएसएनएल टावर की मुख्य मशीन को आग के हवाले कर दिया. करीब घंटे भर बाद सभी वापस जंगल में चले गये. मजदूरों ने बताया कि माओवादी आधुनिक हथियार से लैस थे. घटना के बाद शनिवार दिन के दो बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. निर्माणाधीन स्वास्थ उप केंद्र भवन से सभी मजदूर काम छोड़ कर अपने घर लौट चुके हैं.
मोबाइल टावर और मिक्चर मशीन फूंके
घटना के 14 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
स्वास्थ्य उपकेंद्र में काम कर रहे मजदूरों को पीटा, अगवा कर जंगल ले गये
अाधुनिक हथियारों से लैस थे माओवादी करीब 60 की संख्या में आये थे
प्रोजेक्ट स्कूल का शिलान्यास 26 मई 2004 को तत्कालीन आदिवासी कल्याण मंत्री रमेश सिंह मुंडा ने किया था
बीएसएनएल का टावर एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola