10 लोगों ने की सरना धर्म में वापसी

Updated at : 05 Nov 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
10 लोगों ने की सरना धर्म में वापसी

मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज से सटे चंदवा प्रखंड के निंद्रा बैलगड़ा के 10 लोग ईसाई धर्म छोड़ पुन: सरना धर्म में वापस हुए. इनमें बैजनाथ मुंडा, फुलवंती देवी, परमेश्वर मुंडा, गुड़िया देवी, अजय लोहरा, कोशिला देवी, जितैन देवी, अंजली कुमारी, गीता देवी व चौठी देवी शामिल हैं. गांव के प्रधान नंद किशोर पाहन ने सभी का […]

विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज से सटे चंदवा प्रखंड के निंद्रा बैलगड़ा के 10 लोग ईसाई धर्म छोड़ पुन: सरना धर्म में वापस हुए. इनमें बैजनाथ मुंडा, फुलवंती देवी, परमेश्वर मुंडा, गुड़िया देवी, अजय लोहरा, कोशिला देवी, जितैन देवी, अंजली कुमारी, गीता देवी व चौठी देवी शामिल हैं.
गांव के प्रधान नंद किशोर पाहन ने सभी का चरण धो कर स्वागत किया. इस संबंध में शुक्रवार को निंद्रा के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने सरना धर्म में वापसी करनेवालों का स्वागत किया. मौके पर जितेंद्र नाथ पांडेय, मुखदेव गोप, महेंद्र यादव, नेपाल लोहरा, गोपाल मुंडा, नान्हू मुंडा, जितेंद्र मुंडा, सहदेव लोहरा, विमलेश गोप, जागो देवी, सिमन देवी, अनिता देवी, बासमती देवी, जितेंद्र भारती, योगेंद्र गोप, अजय मुंडा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola