नहाय-खाय आज, महापर्व शुरू

Updated at : 04 Nov 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय आज, महापर्व शुरू

छठ महापर्व. आस्था और उल्लास के साथ छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु खूंटी और आसपास के इलाकों में सूर्योपासना का महापर्व छठ की तैयारी जिले में पूरी हो गयी है. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो जायेगी. महापर्व की तैयारी को लेकर घरों तथा छठ घाटों की सफाई […]

विज्ञापन
छठ महापर्व. आस्था और उल्लास के साथ छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
खूंटी और आसपास के इलाकों में सूर्योपासना का महापर्व छठ की तैयारी जिले में पूरी हो गयी है. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो जायेगी. महापर्व की तैयारी को लेकर घरों तथा छठ घाटों की सफाई शुरू कर ली गयी है. बाजारों में छठ पूजा सामग्री की दुकानें सज गयी है. सूप, दउरा व पूजन सामग्री बाजारों में बिकने लगे हैं. गुरुवार को छठव्रतियों ने पूजन सामग्री की खरीदारी भी की.
एसडीओ ने िकया छठ घाटों का निरीक्षण, िदये िनर्देश
एसडीओ नीरजा कुमारी ने गुरुवार को खूंटी के छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप को सभी घाटों में सफाई का काम पांच नवंबर तक पूर्ण करने एवं छह नवंबर तक सभी घाटों में विद्युत की व्यवस्था पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. इधर नगर पंचायत खूंटी के द्वारा स्थानीय छठ घाटों में सफाई का काम जोरों पर है.
पुलिस करेगी सफाई
खूंटी पुलिस चार नवंबर को सुबह छह बजे से स्थ़ानीय छठ घाटों में सफाई अभियान चलायेगी. मौके पर पुलिस जवान घाटों में पड़ी गंदगी को हटा कर घाट को पूर्णत: साफ बनाने का प्रयास करेंगे. जानकारी थानेदार केके पंडा ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola