हजारों एकड़ जमीन अब तक बंजर
Updated at : 03 Nov 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में चार वर्ष पूर्व जमुनिया डैम का निर्माण हुआ था. इस डैम से चार पंचायतों में लगभग हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था. डैम बनने से किसान रबी एवं खरीफ फसलों को उगा पाते, लेकिन किसानों का सपना टूटने लगा है. इस बहुउद्देशीय डैम का शिलान्यास 1945-1955 में […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ में चार वर्ष पूर्व जमुनिया डैम का निर्माण हुआ था. इस डैम से चार पंचायतों में लगभग हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था. डैम बनने से किसान रबी एवं खरीफ फसलों को उगा पाते, लेकिन किसानों का सपना टूटने लगा है.
इस बहुउद्देशीय डैम का शिलान्यास 1945-1955 में हुआ था. यहां से सिंचाई के लिए नहर निकाली गयी थी, जो पूरी तरह जर्जर हो गयी है. नहर की स्थिति ठीक रहने से बकसपुरा, नवादा, चेडरा और विष्णुगढ़ पंचायत के किसानों एवं युवकों को पलायन नहीं करना पड़ता. विष्णुगढ़ जिला परिषद सदस्य पश्चिमी भाग के जयप्रकाश सिंह पटेल ने कहा कि जमुनिया डैम के स्थापना काल के बाद संबंधित पंचायत के किसानों को इस डैम से सिंचाई की सुविधा मिल रही थी. लेकिन, इधर चार साल से उक्त जमीन में सिंचाई नहीं हो पा रही है.
इसका एक मात्र कारण नहर की स्थिति का जर्जर होना है. उन्होंने कहा कि मैंने कई बार जर्जर नहर की मरम्मत करने की मांग सिचाई विभाग से की है, लेकिन गंभीरता नहीं बरती गयी. नहर निर्माण के समय किसानों की जमीन गयी है. इधर, बकसपुरा के किसान जोधा महतो, हुलास महतो, अमृत साव, उत्तम महतो, महादेव महतो, बैजनाथ महतो समेत कई किसानों ने जर्जर नहर की मरम्मत करने एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करने के मांग झारखंड सरकार से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




