मृत्यु जीवन का अंत नहीं : बिशप विनय
Updated at : 03 Nov 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : ख्रीस्त विश्वासियाें ने बुधवार को कब्र पर्व मनाया.आरसी चर्च के कब्रगाह में इससे पूर्व लोगों ने प्रार्थना सभा आयोजित की. उन्होंने पूर्वजों को याद किया.मौके पर बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि ख्रीस्तीय विश्वास है. मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि यह तो जीवन की शुरुआत है. मृत्यु को लेकर लोग शोकित न […]
विज्ञापन
खूंटी : ख्रीस्त विश्वासियाें ने बुधवार को कब्र पर्व मनाया.आरसी चर्च के कब्रगाह में इससे पूर्व लोगों ने प्रार्थना सभा आयोजित की. उन्होंने पूर्वजों को याद किया.मौके पर बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि ख्रीस्तीय विश्वास है. मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि यह तो जीवन की शुरुआत है.
मृत्यु को लेकर लोग शोकित न हों. यह तो सृष्टि का एक अंग है. जो मरते है वे अनंत जीवन में प्रवेश करते हैं. सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. मौके पर परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने दिवंगत लोगों की कब्र पर मोमबत्ती जला कर याद किया. कार्यक्रम में फादर अगुस्तीन, फादर विशु बेंजामिन, फादर बिनेदिक बारला, फादर अमृत लकड़ा, फादर अमृत, जेवियर बोदरा, पीटर मुंडू, पीटर कोनगाड़ी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




