कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
Updated at : 02 Nov 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

अगले वर्ष और बेहतर करने की उम्मीद जनसाधारण और मजदूरों की सुविधा के लिए कई बड़े कार्य होंगे डकरा : विपरीत परिस्थितियों में एनके एरिया का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है. यहां के अधिकारी, मजदूर, कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि के सहयोग से मौसम और कई खराब परिस्थिति के बावजूद हर क्षेत्र में एनके एरिया ने […]
विज्ञापन
अगले वर्ष और बेहतर करने की उम्मीद
जनसाधारण और मजदूरों की सुविधा के लिए कई बड़े कार्य होंगे
डकरा : विपरीत परिस्थितियों में एनके एरिया का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है. यहां के अधिकारी, मजदूर, कर्मचारी और श्रमिक प्रतिनिधि के सहयोग से मौसम और कई खराब परिस्थिति के बावजूद हर क्षेत्र में एनके एरिया ने बेहतर कार्य किया है. अगले वर्ष से स्थिति और बेहतर होगी. उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र ने मंगलवार को डकरा वीआइपी क्लब मेें आयोजित कोल इंडिया स्थापना दिवस समारोह में कही.
उन्होंने मजदूरों एवं आम जनसाधारण की सुविधा के लिहाज से बनाये गये कई ऐसे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, जो इस वर्ष कराये जाने हैं.
समारोह में पूरे एरिया के 36 ऐसे कामगारों को पुरस्कृत भी किया गया जो अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य किये हैं. इसके पूर्व सुबह में झंडोत्तोलन और सदभावना दौड़ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कामगारों के बीच मिठाई भी बांटा गया. दूसरे चरण के कार्यक्रम में प्रबंधन ने अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर, शिक्षक और बच्चों के साथ समारोह का आयोजन किया गया. पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी विशाल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य कार्मिक प्रबंधक एके सिंह ने किया. इस अवसर पर सभी पीओ, सभी विभागों के प्रमुख, सभी यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे.
यूनियन प्रतिनिधि पिंजरे का तोता बन गये हैं : इसमाइल : डकरा. एनके एरिया के मान्यता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधि पिंजरे में बंद तोता बन गये हैं. प्रबंधन जब चाहता है उसे अपने अनुसार कहने को मजबूर कर देता है और जब चाहे बोलती बंद कर देता है. उक्त बातें झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के एनके एरिया सचिव इसमाइल अंसारी ने कहा है.
उन्होंने स्थापना दिवस समारोह को मजदूरों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष के समारोह में प्रबंधन ने जो घोषणा किया था, जिस पर कोई काम सही से नहीं हुआ. इसके बाद भी यूनियन प्रतिनिधि प्रबंधन का गुणगान करने मे लगे हैं. उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें, हमारा संगठन उनके साथ लड़ाई लड़ने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




