आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव

Updated at : 19 Jun 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव

खलारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खलारी मंडल की ओर से एसीसी मैदान खलारी में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया. वरिष्ठ स्वयंसेवक रघुवंशनारायण सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन 1674 में रायगढ़ महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था. शिवाजी एक समर्पित हिंदू होने के साथ धार्मिक सहिष्णु भी थे. उनके […]

विज्ञापन
खलारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खलारी मंडल की ओर से एसीसी मैदान खलारी में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया. वरिष्ठ स्वयंसेवक रघुवंशनारायण सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन 1674 में रायगढ़ महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था.
शिवाजी एक समर्पित हिंदू होने के साथ धार्मिक सहिष्णु भी थे. उनके राज्याभिषेक में हिंदू स्वराज की स्थापना का उद्घोष किया गया. इसलिए इस दिन को आरएसएस अपनी शाखाओं में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाता है. कार्यक्रम में सुचित तिवारी, उदय सिंह, सुधीर सिंह, महादेव अग्रवाल, शिवचंद जी, अरविंद सिंह, सुशील अग्रवाल, संतोष सिंह, अनिल अग्रवाल, गोविंद प्रसाद, शंभु सेन, सुरेंद्र प्रसाद, नवीन ठाकुर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola