दो माह में बंटेंगे 20 हजार वन पट्टे

Updated at : 17 Jun 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह में बंटेंगे 20 हजार वन पट्टे

खूंटी : खूंटी जिला में आगामी दो माह में 20 हजार वन पट्टा वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे पूर्व तक हुए वन पट्टा वितरण का जो रिकॉर्ड है, वह काफी निराशाजनक रहा है. 10 वर्षों के रिकार्ड को देखा जाये, तो जिला में अबतक मात्र 782 लोगों के बीच ही वन पट्टा […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी जिला में आगामी दो माह में 20 हजार वन पट्टा वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे पूर्व तक हुए वन पट्टा वितरण का जो रिकॉर्ड है, वह काफी निराशाजनक रहा है. 10 वर्षों के रिकार्ड को देखा जाये, तो जिला में अबतक मात्र 782 लोगों के बीच ही वन पट्टा का वितरण हो सका है.
इनमें 720 व्यक्तिगत व 62 सामुदायिक पट्टा शामिल है. वन पट्टा वितरण में तेजी व इसके प्रति जागरूकता लाने की जिम्मेवारी अब पैक्स व आश्रय नामक दो गैर सरकारी संगठनों को दी गयी है.
इसे लेकर पैक्स के स्टेट मैनेजर जॉनसन तोपनो, आश्रय के एफएसडी व दीपेश तोपनो गत दिनों जिला कल्याण पदाधिकारी रवींद्र गागराई से मिले थे. इस संबंध में विचार विमर्श किया था. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वन पट्टा के लिए पूरे जिले से 1050 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें 932 को ग्रामसभा ने स्वीकृति दी थी.
उन्होंने कहा कि लोगों में इस मामले को लेकर जागरूकता की कमी है. अब जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पैक्स के स्टेट मैनेजर ने बताया कि 31 दिसंबर 2005 से पहले तक वन भूमि में रहने वाले सभी अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग इस पट्टा को पाने के हकदार हैं.
उन्होंने कहा कि वनाधिकार पट्टा पाने वाले योग्य व्यक्तियों की पहचान ग्रामसभा द्वारा की जाती है. फिलहाल खूंटी जिले के तीन प्रखंड तोरपा, कर्रा व मुरहू में ही इस तरह के कार्यक्रम चलाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला व प्रखंड स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola