मनरेगा डोभा निर्माण में जेसीबी का प्रयोग देख भड़की अधिकारी

Updated at : 08 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा डोभा निर्माण में जेसीबी का प्रयोग देख भड़की अधिकारी

खलारी : कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक मंगलवार को खलारी क्षेत्र में डोभा निर्माण का निरीक्षण करने आयीं. इस क्रम में वे राय, बमने व विश्रामपुर पंचायत में कई डोभा निर्माण स्थलों पर गयीं. एक डोभा निर्माण में जेसीबी मशीन का प्रयोग देख वे काफी नाराज हुईं. उक्त डोभा मनरेगा के तहत खोदा जाना था. सुषमा […]

विज्ञापन
खलारी : कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा बड़ाइक मंगलवार को खलारी क्षेत्र में डोभा निर्माण का निरीक्षण करने आयीं. इस क्रम में वे राय, बमने व विश्रामपुर पंचायत में कई डोभा निर्माण स्थलों पर गयीं. एक डोभा निर्माण में जेसीबी मशीन का प्रयोग देख वे काफी नाराज हुईं.
उक्त डोभा मनरेगा के तहत खोदा जाना था. सुषमा ने संबंधित कर्मचारियों व मेठ को जम कर डांट पिलायी. कहा कि मनरेगा कर्मी अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में ध्यान देकर डोभा निर्माण जल्द से जल्द पूरा करायें. मनरेगा के डोभा में मशीन के प्रयोग की शिकायत मिली, तो कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान बीपीओ कुसुम टोप्पो, जेइ रूस्तम आलम, रमेश कुमार भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola