वन से ही सुरक्षित रहेगा जीवन
Updated at : 06 Jun 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ की 94 बटालियन खूंटी में पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित द्वितीय कमान अधिकारी ओम हरि ने कहा कि वन है, तो जीवन है. वन के बगैर मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है. हमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर […]
विज्ञापन
खूंटी : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ की 94 बटालियन खूंटी में पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित द्वितीय कमान अधिकारी ओम हरि ने कहा कि वन है, तो जीवन है.
वन के बगैर मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है. हमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर आगे आने की जरूरत है. सीआरपीएफ शुरू से ही पर्यावरण प्रेमी रहा है. अोम हरि ने कहा कि पर्यावरण के खतरे में होने के कारण ही आज देश पानी की किल्लत से जूझ रहा है.
हालत यह है कि धरती में केवल तीन प्रतिशत पानी ही शुद्ध व पेय योग्य है. उप कमांडेंट पंकज मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना आज बड़ी चुनौती है.
ज्यादा से ज्यादा पौधा लगा कर जंगल को बचाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है. मौके पर सीआरपीएफ कैंप परिसर में एक सौ से ज्यादा पौधे लगाये गये. जवानों ने बच्चों की तरह पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया. मौके पर बालकिशन, गुरुनाम लाल, हरीश, रविशंकर, दिलीप महतो, अजीत अधिकारी, एसएन सिंह, संजीत, रोशन बिनहा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




