पानी की समस्या को लेकर जीएम से मिले
Updated at : 01 Jun 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : आरसीएमएस एनके एरिया के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जीएम केके मिश्रा से मिला. उन्हें स्थिति से अवगत कराया. जीएम ने त्वरित पहल करते हुए सिविल विभाग को पानी के लिकेज को तुरंत बंद किये जाने का निर्देश दिया. कहा कि आवश्यकता हो, तो नयी […]
विज्ञापन
खलारी : आरसीएमएस एनके एरिया के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जीएम केके मिश्रा से मिला. उन्हें स्थिति से अवगत कराया. जीएम ने त्वरित पहल करते हुए सिविल विभाग को पानी के लिकेज को तुरंत बंद किये जाने का निर्देश दिया. कहा कि आवश्यकता हो, तो नयी पाइप लगायी जाये.
जीएम के निर्देश पर सिविल विभाग के लोग यूनियन प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करने भी गये. जीएम मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि तीन दिन के अंदर लिकेज को बंद कर सप्लाई दुरुस्त कर दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सह आरसीएमएस के एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय, अब्दुल्ला अंसारी, पज्जू महतो, शंकर सिंह, मोबिन खान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




