इस बार होगी आर-पार की लड़ाई
Updated at : 31 May 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

धरना में वक्ताअों ने कहा कि सरकार ने बार-बार आश्वासन देकर छलने का काम किया. इस बार ऐसा नहीं होगा. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. खूंटी : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर मांगों को लेकर समाहरणालय,अनुमंडल, प्रखंड व अंचल अनुसचिवीय कर्मचारियों ने छठवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के […]
विज्ञापन
धरना में वक्ताअों ने कहा कि सरकार ने बार-बार आश्वासन देकर छलने का काम किया. इस बार ऐसा नहीं होगा. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.
खूंटी : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर मांगों को लेकर समाहरणालय,अनुमंडल, प्रखंड व अंचल अनुसचिवीय कर्मचारियों ने छठवें दिन भी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना में वक्ताअों ने कह कि इस बार आर-पार की लड़ाई है.
जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. धर्मदास आइंद, विजेंद्र कुमार ने कहा कि यह आंदोलन अपने अधिकारों को लेकर है. नौशाद अहमद ने कहा कि जब तक समाहरणालय लिपिकों की सेवा शर्त नियमावली में व्याप्त विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन खत्म नहीं होगा. अरुण कुमार दत्ता, तेज मोहम्मद, मेंगोला गुड़िया ने कहा सरकार ने हर बार मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, फिर छलने का काम किया. इस बार ऐसा नहीं होने दिया जायेगा. सोमवार को धरना पर बैठनेवालों में मुचिराय मुंडा, राम सिंह, विसराम डांग, मंगोला गुड़िया, मंगल कच्छप, सुकरमनी गाड़ी, मुक्ति प्रभा खेस, सुनीता देवी, अनिता देवी, सीमा सिंह, इंदूबाला लकड़ा, पितरूस गुड़िया समेत अन्य शामिल थे.
कामकाज प्रभावित
जिन विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. वहां काम-काज प्रभावित हो रहा है. इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




