भाजपा सरकार ने आदिवासी-मूलवासी को ठगा : जुबैर

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने आदिवासी-मूलवासी को ठगा : जुबैर

भाजपा सरकार ने आदिवासी-मूलवासी को ठगा : जुबैर फोटो १५ सीएम का पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.खूंटी. भाजपा सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता के खिलाफ जिला झामुमो कमेटी ने शुक्रवार को बाजारटांड़ में सीएम का पुतला दहन किया. जम कर नारेबाजी की. इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिभाषित […]

विज्ञापन

भाजपा सरकार ने आदिवासी-मूलवासी को ठगा : जुबैर फोटो १५ सीएम का पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता.खूंटी. भाजपा सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता के खिलाफ जिला झामुमो कमेटी ने शुक्रवार को बाजारटांड़ में सीएम का पुतला दहन किया. जम कर नारेबाजी की. इससे पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता में राज्य के आदिवासी-मूलवासी को ठगने का काम किया गया है. उक्त नीति से राज्य के बाहर के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा. जुबेर ने कहा कि जब तक इसमें संसोधन नहीं किया जाता है, पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. पुतला दहन के मौके पर राजन कुमार, जैक जॉन हमसोय, दिलवर मुंडू, मार्शल तोपनो, सोमा मुंडू, रामाशंकर अोड़ेया, मकसूद अंसारी, मंगन तिड़ू, सुषमा अोड़ेया, गुलशन सिंह मुंडा, अजय आदि मौजूद थे.झापा ने निंदा की : झापा केंद्रीय समिति के सोमा मुंडा के अलावा योगेश वर्मा ने भी भाजपा सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीयता का विरोध किया है. इसे स्थानीय लोगों के अधिकार के साथ खिलवाड़ बताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola