प्रतिबंधित मांस समेत दो युवक गिरफ्तार
Updated at : 17 Mar 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के हाकाजांग पंचायत के पदमपुर ग्राम में एक ऑटो से दो युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ कर कर्रा पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया की मंगलवार को ग्रामीणों ने नगड़ी थाना […]
विज्ञापन
कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के हाकाजांग पंचायत के पदमपुर ग्राम में एक ऑटो से दो युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने मंगलवार को पकड़ कर कर्रा पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया की मंगलवार को ग्रामीणों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के दो युवक अबु सलीम एवं इरशाद को लगभग 50 किलो प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो के साथ घेर कर रखा था. सूचना पाकर सारी चीजों को जब्त करके मांस को परीक्षण करने के लिए पशु चिकित्सक डॉ गौतम को बुलाया गया. उन्होंने इस संबध में कहा कि मांस किसी बड़े जानवर का लग रहा है. इसे जांच के लिए रांची भेजा जायेगा, वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




