दो बाइक की टक्कर, चार जख्मी
Updated at : 11 Mar 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : मुरहू के गोवा गांव के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में पसराबेड़ा के सुमित पूर्ति, मुरहू की अंजलि पूर्ति, हेठगोवा के सुखराम पूर्ति एवं लक्ष्मण टूटी घायल हो गये. इलाज सदर अस्पताल खूंटी में किया गया. सुमित पूर्ति के सिर में गंभीर चोट है. जबकि अन्य मामूली रूप से जख्मी […]
विज्ञापन
खूंटी : मुरहू के गोवा गांव के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में पसराबेड़ा के सुमित पूर्ति, मुरहू की अंजलि पूर्ति, हेठगोवा के सुखराम पूर्ति एवं लक्ष्मण टूटी घायल हो गये.
इलाज सदर अस्पताल खूंटी में किया गया. सुमित पूर्ति के सिर में गंभीर चोट है. जबकि अन्य मामूली रूप से जख्मी हैं. जानकारी के अनुसार सुमित पूर्ति एवं अंजलि पूर्ति मुरहू से पल्सर बाइक से पसराबेड़ा गांव जा रहे थे.
वहीं सुखराम पूर्ति एवं लक्ष्मण टूटी एचिवर बाइक से मुरहू की अोर आ रहे थे. गोवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार के कारण संतुलन खोने से दोनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गयी. सवार घायल होकर सड़क पर गिरे पड़े थे. वहां से गुजर रहे एक टेंपो चालक ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना के वक्त दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




