विष्णु अध्यक्ष व इंद्रजीत क्षेत्रीय सचिव बने

Updated at : 10 Mar 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
विष्णु अध्यक्ष व इंद्रजीत क्षेत्रीय सचिव बने

बैठक. राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ का पुनर्गठन संघ की पिपरवार क्षेत्रीय कमेटी सहित अशोक व पिपरवार परियोजना शाखा कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया. आयोजित बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल गनी खान को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी. पिपरवार : राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ पिपरवार की बैठक श्रमिक क्लब वसंत विहार में […]

विज्ञापन
बैठक. राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ का पुनर्गठन
संघ की पिपरवार क्षेत्रीय कमेटी सहित अशोक व पिपरवार परियोजना शाखा कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया. आयोजित बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल गनी खान को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी.
पिपरवार : राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ पिपरवार की बैठक श्रमिक क्लब वसंत विहार में हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल गनी खान की अध्यक्षता में संपन्न बैठक का संचालन गंगा राम ने किया. संघ की पिपरवार क्षेत्रीय कमेटी सहित अशोक व पिपरवार परियोजना शाखा कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया. संघ के महामंंत्री रामरतन यादव व केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवचरण करमाली बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे. इस मौके पर नौकरी से सेवानिवृत्त हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल गनी खान को तमाम लोगों ने विदाई देकर सम्मानित किया गया.
पिपरवार क्षेत्रीय कमेटी का अध्यक्ष विष्णु मुंडा, उपाध्यक्ष राधे महतो, आजाद व रमेश ठाकुर, सचिव इंद्रजीत चौधरी, सह सचिव सरजू सिंह, डी चटराज व अनिल गोप, संगठन सचिव रतन महतो, कोषाध्यक्ष रामधनी साव व कार्यालय मंत्री मसरूद्दीन खान मनोनीत किये गये. कार्यकारिणी में नौशाद मियां, कमलेश प्रसाद मेहता, लखन साव, ईश्वर चंद राम, इदरीश अंसारी, एसबी ठाकुर, तेजू मुंडा, मंसूर अंसारी, एसएन गिरि, महेश विश्वकर्मा, जुगेश उरांव, अनवर हुसैन, आरएन पंडित, महेंद्र केवट,अनवर अंसारी, युसूफ अंसारी व सुभाष कुमार शामिल किये गये हैं.
अशोक परियोजना शाखा कमेटी का अध्यक्ष देवनारायण, उपाध्यक्ष रोहित सिंह, सूरज कहार व फोटैया गंझू, सचिव गणेश रविदास, सह सचिव मो शमीम, महेंद्र सिंह, संगठन सचिव उस्मान अंसारी व श्रवण महतो, कोषाध्यक्ष मस्कल कंडुलना व कार्यालय मंत्री शोकाचंद मनोनीत किये गये.
पिपरवार परियोजना शाखा कमेटी का अध्यक्ष सुरजा उरांव, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, चमन महतो व चंदेश्वर नोनिया, सचिव लकेश्वर लाल, सह सचिव शिवपूजन चौहान, पारसनाथ महतो व निजाम अंसारी, संगठन मंत्री गंगा राम, कोषाध्यक्ष परमेश्वर व कार्यालय मंत्री बिगन नोनिया मनोनीत किये गये. इसके अलावा दोनों शाखाओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola