किशोरियों को दिया गया प्रशक्षिण
Updated at : 10 Mar 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी पंचायत सचिवालय में राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण स्कीम के तहत जागरूकता लाने के लिए किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया. शिविर को संबोधित करते हुए खलारी पंचायत की मुखिया बीना देवी ने कहा कि किशोरियां हमारा भविष्य हैं. इन्हें शिक्षित और जागरूक होने की जरूरत है. जितनी भी किशोरियां प्रशक्षिण ले रही हैं, […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी पंचायत सचिवालय में राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण स्कीम के तहत जागरूकता लाने के लिए किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया. शिविर को संबोधित करते हुए खलारी पंचायत की मुखिया बीना देवी ने कहा कि किशोरियां हमारा भविष्य हैं.
इन्हें शिक्षित और जागरूक होने की जरूरत है. जितनी भी किशोरियां प्रशक्षिण ले रही हैं, वे दूसरे क्षेत्रों में भी जाकर अन्य किशोरियों को जागरूक करें. प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को आयरन की कमी दूर करने के उपाय बताये गये. इसके अलावे पोषण एवं पोषाहार की जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण में प्रखंड के खलारी, हुटाप, विश्रामपुर, तुमांग, राय, बमने, चूरी पंचायत के 60 किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में पंसस सन्नी समाड, प्रशिक्षक दशरथ साहू, शिव कुमार, आंगनबाड़ी सेविका बिमला टोप्पो, शोभा कुजूर, प्रफुल्लित लकड़ा, अन्नी देवी, इंदु देवी, शारदा देवी, रूदन देवी, सुमीत्रा देवी, बसंती देवी, लीलावती कुमारी, साधना, सुचिता एक्का, पुष्पा देवी आदिउपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




