पुलिस ने पोश्ते की खेती नष्ट की
Updated at : 10 Mar 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने बुधवार को दर्जनों गांव में बड़े पैमाने पर पोश्ते की खेती नष्ट कर दी. एसपी अनीस गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि खूंटी थानाक्षेत्र के बिचागुटू, लांदूप, बड़काहेसा, बुरूहातू, दुलमी सहित अन्य गांवों में बड़ी मात्रा में किसान प्रतिबंधित पोश्ते की खेती कर रहे हैं. एसपी के निर्देश पर एक […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी पुलिस ने बुधवार को दर्जनों गांव में बड़े पैमाने पर पोश्ते की खेती नष्ट कर दी. एसपी अनीस गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि खूंटी थानाक्षेत्र के बिचागुटू, लांदूप, बड़काहेसा, बुरूहातू, दुलमी सहित अन्य गांवों में बड़ी मात्रा में किसान प्रतिबंधित पोश्ते की खेती कर रहे हैं.
एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. जिसमें ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ रणवीर सिंह, निरीक्षक कमल किशोर, थानेदार पीके दुबे सहित सीआरपीएफ, जैप एवं जिला पुलिस बल को शामिल किया गया. पुलिस की टीम बुधवार के तड़के सात बजे गांव में पहुंची. फिर पुलिस ने चिह्नित खेतों में जाकर उक्त फसल को नष्ट कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




