महिलाएं सशक्त बनेंगी, तभी बराबरी का दरजा मिल पायेगा

Updated at : 09 Mar 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं सशक्त बनेंगी, तभी बराबरी का दरजा मिल पायेगा

खलारी : मजदूर संगठन समिति खलारी पिपरवार शाखा द्वारा खलारी बाजारटांड़ स्थित हुटाप पंचायत भवन में मंगलवार को महिला दिवस मनाया गया. हुटाप की मुखिया आशा देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिल सकता है. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
खलारी : मजदूर संगठन समिति खलारी पिपरवार शाखा द्वारा खलारी बाजारटांड़ स्थित हुटाप पंचायत भवन में मंगलवार को महिला दिवस मनाया गया. हुटाप की मुखिया आशा देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिल सकता है.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की अच्छी संख्या कामकाजी हुई है, लेकिन घरेलू महिलाओं के लिए भी सरकार को ठोस योजना बना कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना होगा. मुखिया ने कहा कि पुरुषों को भी अपनी सोच बदलने की जरूरत है. समिति के सचिव अशोक राम ने कहा कि संविधान में महिलाओं को बराबर का अधिकार होने के बावजूद एक बड़ी आबादी घरेलू गुलाम बनी हुई है.
सामंती सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक कुरीतियां तथा भोगवाद संस्कृति के कारण महिलाएं जुल्म की शिकार हो रही हैं. नशामुक्त समाज के प्रदेश संयोजक डीएन महतो ने कहा कि नशा का परोक्ष शिकार महिलाओं को होना पड़ता है. इसलिए बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराब पर प्रतिबंध लगाने की पहल की जानी चाहिए. इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा.
कार्यक्रम में रूदवा देवी, राहिल ओड़ेया, संतोषी देवी, प्रभा अनिमा कंडीर, शीला देवी, मीरा मिंज, नीलम देवी, अनंदित लकड़ा, अनिता देवी, उर्मिला देवी, रतनी देवी, बबिता देवी, अनस्तस्या कंडीर, सुजाता तिर्की, रेणु रूंडा, जयंती केरकेट्टा, प्रभा मिंज सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola