पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्र की समस्या

खलारी : मंगलवार को खलारी थाना परिसर में थाना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर जे पांडेय ने की. मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखी. खलारी की पंसस सिन्नी समाड ने एसीसी कॉलोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की. वहीं प्रमुख प्रतिनिधि रंथू उरांव ने पंचायत क्षेत्र में पुलिस […]
खलारी : मंगलवार को खलारी थाना परिसर में थाना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर जे पांडेय ने की. मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखी. खलारी की पंसस सिन्नी समाड ने एसीसी कॉलोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की.
वहीं प्रमुख प्रतिनिधि रंथू उरांव ने पंचायत क्षेत्र में पुलिस जांच के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि को भी विश्वास में लेने की मांग रखी. कहा कि थाना में मामला लेकर आनेवाले लोगों को पुलिस सलाह दे कि पहले पंचायत में मामले को लेकर जायें. इस पर अनि पांडेय ने कहा कि थाने आये किसी व्यक्ति को पुलिस नहीं लौटा सकती है.
प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि थाना दिवस की तरह ही पंचायत स्तर पर भी बैठक की जाये. कार्यक्रम में केडी बाजार व झील होटल के निकट खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग पर जाम को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर प्रमुख सोनी तिग्गा, जिप सदस्य रतिया गंझू, उपप्रमुख एतवारा महतो, सिन्नी समाड, मुन्ना देवी, अंजू देवी, उर्मिला देवी, बूटन मुंडा, सुरेश मुंडा, निमिया देवी, रंथू उरांव, मजहर आलम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




