जिंदगी में अचानक उन्नति नहीं मिलती : कुमुद देवी
Updated at : 06 Nov 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : जिंदगी में अचानक उन्नति नहीं मिलती. सूर्य को भी उगने में समय लगता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ लगातार मेहनत करते रहना चाहिए. ऐसे लोग ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक पाते हैं. उक्त बातें शांतिकुंज हरिद्वार से आयी श्रीमती कुमुद देवी व कृष्ण सुमन शोभा ने गुरुवार को डकरा में […]
विज्ञापन
डकरा : जिंदगी में अचानक उन्नति नहीं मिलती. सूर्य को भी उगने में समय लगता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ लगातार मेहनत करते रहना चाहिए. ऐसे लोग ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक पाते हैं. उक्त बातें शांतिकुंज हरिद्वार से आयी श्रीमती कुमुद देवी व कृष्ण सुमन शोभा ने गुरुवार को डकरा में अयोजित प्रवचन कार्यक्रम में कही.
ज्ञात हो कि डकरा काली मंदिर परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है. मंदिर परिसर में एक पुस्तक मेला भी लगा है, जहां 3,200 पुस्तकें उपलब्ध हैं. इस अवसर पर रमेश विश्वकर्मा, राजेश तुरी, लखन सिंह, नव कुमार बनर्जी, केके सिंंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




