थोक दवा व्यवसायी से मांगी 25 हजार रंगदारी

Updated at : 27 Aug 2013 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
थोक दवा व्यवसायी से मांगी 25 हजार रंगदारी

रामगढ़ : नेहरू रोड स्थित थोक दवा आपूर्ति कर्ता दिनेश इंटरप्राइजेज के संचालक रमेश गुप्ता ने रामगढ़ एसपी को आवेदन देकर रंगदारी मांगे जाने व पैसे छीनने की सूचना दी है. रमेश गुप्ता ने कहा कि 25 अगस्त की रात जब अपने प्रतिष्ठान में बैठ कर हिसाब मिला रहे थे तो उसी समय गुडलक मेडिकल […]

विज्ञापन

रामगढ़ : नेहरू रोड स्थित थोक दवा आपूर्ति कर्ता दिनेश इंटरप्राइजेज के संचालक रमेश गुप्ता ने रामगढ़ एसपी को आवेदन देकर रंगदारी मांगे जाने पैसे छीनने की सूचना दी है.

रमेश गुप्ता ने कहा कि 25 अगस्त की रात जब अपने प्रतिष्ठान में बैठ कर हिसाब मिला रहे थे तो उसी समय गुडलक मेडिकल के संचालक भीम यादव रंजीत सिंह मेरे दुकान में घुसे और 25000 रंगदारी मांगने लगे.

विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मेरे छोटे भाई सुरेश गुप्ता के साथ मारपीट हाथापाई शुरू कर दी. इसी क्रम में भीम रंजीत ने टेबल पर रखा रुपया छोटे भाई के गले के चेन छीन ली. इसकी जानकारी रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को भी पत्र देकर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola