सिल्ली : गांव गिरांव की हुई शूटिंग

Updated at : 05 Apr 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : गांव गिरांव की हुई शूटिंग

सिल्ली : दूरदर्शन रांची की टीम ने शनिवार को सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में दूरदर्शन के क्षेत्रीय प्रसारण में प्रसारित हो रहे कार्यक्रम गांव-गिरांव की शूटिंग की. इस दौरान बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, बिरसा मुंडा फुटबॉल केंद्र, वुशु प्रशिक्षण केंद्र, सिल्ली स्टेडियम, मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र, रुडसेट, जीवन मित्र एंबुलेंस सेवा, क्षेत्रके पार्क, झारक्राफ्ट, मुरी […]

विज्ञापन
सिल्ली : दूरदर्शन रांची की टीम ने शनिवार को सिल्ली प्रखंड क्षेत्र में दूरदर्शन के क्षेत्रीय प्रसारण में प्रसारित हो रहे कार्यक्रम गांव-गिरांव की शूटिंग की.
इस दौरान बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, बिरसा मुंडा फुटबॉल केंद्र, वुशु प्रशिक्षण केंद्र, सिल्ली स्टेडियम, मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र, रुडसेट, जीवन मित्र एंबुलेंस सेवा, क्षेत्रके पार्क, झारक्राफ्ट, मुरी हिंडालको, हिरण पार्क, पॉलिटेक्निक, ऑडियो विजुअल सेंटर व कस्तूरबा बालिका विद्यालय आदि जगहों पर शूटिंग की.
टीम के सदस्यों ने बताया कि गांव गिरांव का यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यो के अलावा झारखंड राज्य की कला संस्कृति समेत अन्य पहलुओं पर आधारित है. इन कार्यक्रमों का प्रसारण डीडी नेशनल के क्षेत्रीय चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से शाम पांच बजे से होता है. इस कार्यक्रम का निर्माण दूरदर्शन रांची केंद्र के उपनिदेशक शैलेश कुमार पंडित की देखरेख में सुधीर कुमार द्वारा किया जा रहा है. आज की हुई शूटिंग टीम में प्रमोद कुमार झा, प्रताप फूलजेंस सिंह, मनीषा, राकेश व आनंद शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola