सिलिंडर से भरे ट्रक में आग के बाद धमाका
Updated at : 05 Apr 2015 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

कोई हताहत नहीं, 450 गैस सिलिंडर थे ट्रक में, आवागमन प्रभावित सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर कुलसूद के समीप 450 सिलिंडरों से भरे ट्रक में शनिवार की शाम आग लग गयी़ सिलिंडर भारत गैस के थे. आग लगते ही ट्रक पर लदे सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फटने लगे. इस घटना में कोई हताहत नहीं […]
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, 450 गैस सिलिंडर थे ट्रक में, आवागमन प्रभावित
सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर कुलसूद के समीप 450 सिलिंडरों से भरे ट्रक में शनिवार की शाम आग लग गयी़ सिलिंडर भारत गैस के थे. आग लगते ही ट्रक पर लदे सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फटने लगे. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
इधर, कई किमी दूर तक सिलिंडर फटने की आवाज लोगों ने सुनी़ वहीं काफी दूर-दूर तक सिलिंडर के टुकड़े बिखर गए. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घटना स्थल के किनारे स्थित जंगल में भी आग लग गयी़ घटना के कारण रांची पुरुलिया मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रहा़ घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने घटना स्थल से आधा किमी दूर दोनों ओर से आवागमन बंद करवा दिया़ रात आठ बजे रास्ते से मलवे को हटा लिया गया और उसके बाद इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ.
ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला : ट्रक दुर्गापूर से अनगड़ा जा रहा था़ जैसे ही ट्रक कुलसूद के पास पहुंचा ड्राइवर की सीट के नीचे आग लग गयी़ आग बढ़ती जा रही थी. उस इलाके में घनी आबादी थी पर ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग लगे ट्रक को बस्ती से दूर जंगल की तरफ लाया. बाद में उसने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




