लोगों को जोड़ता है त्योहार : कमांडेंट

Updated at : 29 Mar 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को जोड़ता है त्योहार : कमांडेंट

खूंटी : त्योहार लोगों को आपस में जोड़ने और खुशियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देते हैं. रामनवमी का त्योहार सच्चई के साथ जीवन जीने की सीख देता है. उक्त बातें कमांडेंट रवींद्र भगत ने कही. वे शनिवार को सीआरपीएफ 94 बटालियन कैंप, खूंटी में आयोजित रामनवमी महोत्सव में बोल रहे थे. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
खूंटी : त्योहार लोगों को आपस में जोड़ने और खुशियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देते हैं. रामनवमी का त्योहार सच्चई के साथ जीवन जीने की सीख देता है. उक्त बातें कमांडेंट रवींद्र भगत ने कही. वे शनिवार को सीआरपीएफ 94 बटालियन कैंप, खूंटी में आयोजित रामनवमी महोत्सव में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के आदर्शो को अपना कर ही क्षेत्र में खुशहाली लायी जा सकती है. सीएमओ डॉ रवींद्र कुमार,पंकज मिश्र, अनुराग राज व विजय शंकर (तीनों उपकमांडेंट) ने कहा कि भक्ति का अर्थ है अपने स्वरूप का अनुसंधान. उक्त अनुसंधान के माध्यम से अपने स्वरूप की प्राप्ति होती है.
रामनवमी महोत्सव पर सीआरपीएफ 94 बटालियन कैंप में जवानों ने भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान भंडारा का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मेजर सूबेदार एके अधिकारी, एसके सिंह, एम बारी, बिपिन झा, अचलाराम, उदय कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola