रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रहित

Updated:
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रहित

मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा खूंटी के द्वारा रविवार को स्थानीय राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा खूंटी के द्वारा रविवार को स्थानीय राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में खूंटी ब्लड बैंक और सेवा सदन रांची की टीम मौजूद रही. इस अवसर पर कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में शिविर आयोजित किये जाने की सराहना की. वहीं रक्तदान करने आये लोगों का हौसला बढ़ाया. राजस्थान भवन के अध्यक्ष श्रीपाल जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान करने वाले व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है. वहीं कई अन्य फायदे भी हैं. मंच के रक्त दान संयोजक विशाल जैन ने बताया को पिछले छह माह में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिले के 38 जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया है. शिविर को सफल बनाने में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उदय लाल भाला, अंकित जैन, डॉ शिखा, अखिल सरावगी, अंकित जैन, मुकुल पीपुरिया, ओम शर्मा, राजेश मिश्रा, आशीष अग्रवाल, विशाल जैन, संदीप पिपुरिया, अनुराग प्रतीक, प्रिंस अग्रवाल, मोनी जैन, अमित पोद्दार, शुभम अग्रवाल, अशोक जैन, मनीष जैन, रोहित जैन, अजय सरावगी सहित अन्य का योगदान रहा.

मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा में राजस्थान भवन में लगाया रक्तदान शिविरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola