तीरंदाज मधुमिता का स्वागत

सिल्ली : मंगोलिया में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र की मधुमिता कुमारी सिल्ली पहुंची. सिल्ली में उसका स्वागत किया गया. मधुमिता क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की तीरंदाज से हार कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने से चूक गयी थी. सिल्ली में उसका स्वागत करने वालों में जयपाल सिंह, सुनील सिंह, कमलनाथ […]
सिल्ली : मंगोलिया में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र की मधुमिता कुमारी सिल्ली पहुंची. सिल्ली में उसका स्वागत किया गया. मधुमिता क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की तीरंदाज से हार कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने से चूक गयी थी. सिल्ली में उसका स्वागत करने वालों में जयपाल सिंह, सुनील सिंह, कमलनाथ मांझी, कृष्णा महतो, कोच प्रकाश राम व शिशिर महतो सहित अन्य शामिल हैं.
* सोनाहातू में भी स्वागत
सोनाहातू : बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र सिल्ली की तीरंदाज का शुक्रवार को सोनाहातू कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की झात्राओं ने स्वागत किया. मौके पर मधुमिता ने झात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया. मालूम हो कि सिल्ली प्रखंड के सुदूर गांव काडेयाडीह की रहनेवाली मधुमिता का विश्व के तीरंदाजों में 15वां स्थान है. मंगोलिया में आयोजित प्रतियोगिता में उसने जीत दर्ज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




