दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

* न्यायिक हिरासत में भेजे गये दुलमी/रजरप्पा : रजरप्पा थाना क्षेत्र के जामसिंग गांव में एक युवती ने एक युवक पर बलात्कार व दूसरे युवक पर उठा कर ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में रजरप्पा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में युवती परवीन (बदला […]
* न्यायिक हिरासत में भेजे गये
दुलमी/रजरप्पा : रजरप्पा थाना क्षेत्र के जामसिंग गांव में एक युवती ने एक युवक पर बलात्कार व दूसरे युवक पर उठा कर ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में रजरप्पा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में युवती परवीन (बदला हुआ नाम) ने कहा है कि वह आठ अगस्त को संध्या साढ़े सात बजे अपने घर से सामान लेने दुकान जा रही थी. इसी बीच दो छात्र मोटरसाइकिल से आये और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. हो–हल्ला करने पर मुंह में कपड़ा डाल कर मुंह बंद कर दिया.
गांव से कुछ दूर ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. फिर तीन–चार घंटे के पश्चात मुङो गांव के समीप बगीचा में छोड़ कर भाग गये. प्राथमिकी में कहा गया है कि एक छात्र मनीष कुमार पिता राजेंद्र प्रजापति उर्फ राजन ग्राम पुरानी दुलमी है, जिसने बलात्कार किया. जबकि परवीन को उठा कर ले जाने में यदु प्रजापति पिता बिंदेश्वर प्रजापति ग्राम दुलमी शामिल था. उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
तत्पश्चात थाना प्रभारी डोमन रजक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. क्षेत्र में चर्चा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है और इसके पूर्व भी दोनों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




