हादसे में मारे गये युवकों का अंतिम संस्कार हुआ

डकरा : खलारी–बीजूपाड़ा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में मारे गये अजय तुरी व सुमित तुरी का शव गुरुवार को डकरा कोकरियाटांड़ बस्ती लाया गया.शव पहुंचते ही बस्ती में चीख–पुकार मच गयी. परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल था. शोक में क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. सड़क हादसे में मारे गये सुमित […]
डकरा : खलारी–बीजूपाड़ा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में मारे गये अजय तुरी व सुमित तुरी का शव गुरुवार को डकरा कोकरियाटांड़ बस्ती लाया गया.शव पहुंचते ही बस्ती में चीख–पुकार मच गयी. परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल था. शोक में क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. सड़क हादसे में मारे गये सुमित के पिता डकरा साइडिंग तथा अजय का बड़ा भाई सीसीएल पिपरवार में काम करते हैं.
देर शाम सुभाषनगर स्थित दामोदर नदी तट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मौके पर बड़ी संख्या में बस्ती के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




