दो वर्ष से अधूरा है सिंचाई कूप

Updated at : 16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष से अधूरा है सिंचाई कूप

मैक्लुस्कीगंज : लपरा पंचायत के भुइंयाटोली, हेसालौंग में मनरेगा के तहत बन रहा लाभुक कपिल मुंडा का सिंचाई कूप दो वर्ष से अधूरा पड़ा है. योजना की लागत 2,56,000 रुपये थी, जिसमें से 1,40,000 रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में पूछने पर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक ने बताया कि पानी […]

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज : लपरा पंचायत के भुइंयाटोली, हेसालौंग में मनरेगा के तहत बन रहा लाभुक कपिल मुंडा का सिंचाई कूप दो वर्ष से अधूरा पड़ा है. योजना की लागत 2,56,000 रुपये थी, जिसमें से 1,40,000 रुपये की निकासी कर ली गयी है.

इस संबंध में पूछने पर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक ने बताया कि पानी भर जाने के कारण उक्त कूप का काम पूरा नहीं हो पाया. वहीं खलारी बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव का कहना है कि मनरेगा कूप का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जाता है. मुङो इसकी जानकारी नहीं है. यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, तो इसकी जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola