गाड़ी लगा प्रदर्शन किया
Updated at : 16 Jan 2015 12:07 PM (IST)
विज्ञापन

वेतन वृद्धि के लिए सड़क पर उतरे चालक खलारी : खलारी क्षेत्र के 407 व 709 टबरे ट्रक चालक, उपचालक व मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर खलारी जीटाइप के समीप गाड़ी को खड़ा कर प्रदर्शन किया. चालकों का कहना था कि महंगाई के इस दौर में हम लोगों का वेतन काफी कम […]
विज्ञापन
वेतन वृद्धि के लिए सड़क पर उतरे चालक
खलारी : खलारी क्षेत्र के 407 व 709 टबरे ट्रक चालक, उपचालक व मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर खलारी जीटाइप के समीप गाड़ी को खड़ा कर प्रदर्शन किया. चालकों का कहना था कि महंगाई के इस दौर में हम लोगों का वेतन काफी कम है. कम-से-कम सरकार द्वारा तय मजदूरी हमें मिलनी चाहिए.
गाड़ी मालिक द्वारा चालक को प्रतिदिन 200 रुपये तथा गाड़ी में काम करने वाले मजदूरों को सौ रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है. महंगाई को देखते हुए चालकों का वेतन 300 तथा मजदूरों का 125 रुपये प्रतिदिन होना चाहिए. चालकों व मजदूरों ने मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इस अवसर पर ताजुद्दीन अंसारी, शमशेर आलम, इमराज आलम, पतरस कुजूर, प्रदीप उरांव, विरेंद्र कुमार, बाबू भुईयां, आलम गीर, सुनील टोप्पो, रवि उरांव, सूरज कुजूर, अर्जुन गंझू, कार्तिक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




