कल से शुरू होगा सिल्ली में बायोमेट्रिक्स सिस्टम

Updated at : 13 Jan 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
कल से शुरू होगा सिल्ली में बायोमेट्रिक्स सिस्टम

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड में 14 जनवरी से जनवितरण प्रणाली में बायोमेट्रिक्स सिस्टम लागू हो जायेगा. उपायुक्त विनय कुमार चौबे इसका उदघाटन करेंगे. इसे लेकर सोमवार को सिल्ली प्रखंड परिसर में बीडीओ जागो महतो ने क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की और बायोमेट्रिक्स सिस्टम शुरू होने से पहले की गयी तैयारी की समीक्षा […]

विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली प्रखंड में 14 जनवरी से जनवितरण प्रणाली में बायोमेट्रिक्स सिस्टम लागू हो जायेगा. उपायुक्त विनय कुमार चौबे इसका उदघाटन करेंगे.
इसे लेकर सोमवार को सिल्ली प्रखंड परिसर में बीडीओ जागो महतो ने क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की और बायोमेट्रिक्स सिस्टम शुरू होने से पहले की गयी तैयारी की समीक्षा की. बीडीओ ने बताया कि 14 को ही डीलरों को इस सिस्टम के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा और इसी दिन से यह सिस्टम लागू भी होगा. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमन कुमार व जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार महतो भी उपस्थित थे.
क्या है स्थिति : बायोमेट्रिक्स सिस्टम के तहत सभी कार्डधारियों के नाम व अन्य विवरण संबंधी डाटा कंप्यूटर में फीड होंगे. लेकिन अब तक सभी कार्डधारियों के नामों की सूची सोमवार तक मुख्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है़.
प्रखंड के 20 पंचायतों में 12 हजार से ज्यादा कार्डधारी हैं, पर करीब तीन हजार कार्डधारियों के नाम अबतक कंप्यूटर में फीड नहीं किये गये हैं.
सोमवार को हुई बैठक में डीलरों को कार्डधारियों के नामों को जोड़ने के लिए फॉर्म दिये गये हैं, जिसे शाम तक जमा करने को कहा गया है. बीडीओ ने बताया कि इन नामों की सूची को मंगलवार को जिला मुख्यालय भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola