प्रेमी के लिए अधेड़ महिला ने किया तमाशा

Updated at : 16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के लिए अधेड़ महिला ने किया तमाशा

डकरा : अपने से 15 साल छोटे प्रेमी को पाने के लिए एक महिला शनिवार को केडीएच माइनस कॉलोनी में लगभग दस घंटे तक भूखे-प्यासे सड़क पर लेटी रही. घटना खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच माइनस कॉलोनी की है. सीसीएल के रजहारा कोलियरी में कटेगरी वन के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय राजा सिंह खलारी […]

विज्ञापन

डकरा : अपने से 15 साल छोटे प्रेमी को पाने के लिए एक महिला शनिवार को केडीएच माइनस कॉलोनी में लगभग दस घंटे तक भूखे-प्यासे सड़क पर लेटी रही. घटना खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच माइनस कॉलोनी की है.

सीसीएल के रजहारा कोलियरी में कटेगरी वन के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय राजा सिंह खलारी बाजारटांड़ निवासी 45 वर्षीय परवा देवी को शुक्रवार रात केडीएच स्थित अपने क्वार्टर ले आया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया. सुबह में उसकी पत्नी ने किसी तरह कमरे से निकल कर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. फिर क्या था घर के बाहर मजमा लग गया.

लोगों की भीड़ देख राजा ने परवा देवी से शादी करने की इच्छा जतायी. उसने सबके सामने महिला का मांग भी भर दिया. राजा की पत्नी जब इसका विरोध करने लगी, तो तमाशा खड़ा हो गया. मौका पाकर राजा वहां से फरार हो गया. उसे जाते ही परवा देवी सड़क पर लेट गयी और बेहोशी का नाटक करने लगी. इसके बाद कुछ लोग राजा को पकड़ कर वहां ले आये.

राजा के आते ही परवा देवी को होश आ गया. जब कुछ लोग राजा को पीटने पर उतारू हुए, तो वह फरार हो गया. इसके बाद फिर परवा देवी सड़क पर लेट गयी. तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. मौके पर पहुंची खलारी पुलिस ने राजा को कॉलोनी पहुंचाया तथा परवा देवी को डकरा अस्पताल ले गयी. यह घटना कोयलांचल में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola