किचटो के ग्रामीणों ने की सभा

Updated:
विज्ञापन

पिपरवार : पंचायत सचिवालय किचटो में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर मुखिया रंजू देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की सभा हुई. अगले 10, 11 व 12 जनवरी को एक पंचायत एक योजना का निर्माण व उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लाभुक का चयन, […]

विज्ञापन

पिपरवार : पंचायत सचिवालय किचटो में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर मुखिया रंजू देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की सभा हुई. अगले 10, 11 व 12 जनवरी को एक पंचायत एक योजना का निर्माण व उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लाभुक का चयन, मिशन अंत्योदय में पीला कार्डधारी योग्य लाभुक का चयन, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांगता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा योजना, 14वें वित्त योजना आदि का पंचायत के सभी 13 वार्डों में सभा कर योजनाओं का चयन करने का निर्णय लिया गया. पंचायत के लोगों से 12 जनवरी को अपने वार्ड में होनेवाली सभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं के चयन की अपील की गयी.

मौके पर पंचायत सेवक कन्हाई सिंह, सत्येंद्र शर्मा, पूरन महतो, भोला महतो, मुनेश्वर मुंडा, रमेश महतो, नीलम देवी, मंजू देवी, अजय गंझू, टेकलाल महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola