खूंटी : हार का गम भुलाकर अपना काम करते रहें : अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा खूंटी व तोरपा में जीत दिलाकर कार्यकर्ताअों ने पीएम मोदी का मान बढ़ाया खूंटी : चुनाव में हार-जीत लगी रहती है. जनता के बीच काम की गति में कोई कमी नहीं होगी़ जो बीत गयी, वह बात गयी. अब हम जनता के साथ मिल कर आगे […]

विज्ञापन

अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटी व तोरपा में जीत दिलाकर कार्यकर्ताअों ने पीएम मोदी का मान बढ़ाया

खूंटी : चुनाव में हार-जीत लगी रहती है. जनता के बीच काम की गति में कोई कमी नहीं होगी़ जो बीत गयी, वह बात गयी. अब हम जनता के साथ मिल कर आगे काम करते रहेंगे़ यह बातें जन जातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. वे शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने राज्य में भाजपा की हार के गम को भुलाकर अपना काम करते रहने की अपील की़. उन्होंने कहा कि खूंटी जिला की दोनों सीट जीतकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मान बढ़ाया है़ खूंटी से ही भाजपा के मात्र दो आदिवासी विधायक चुने गये. इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया़ नीलकंठ सिंह मुंडा व कोचे मुंडा को जीत की बधाई दी़ तोरपा से नव निर्वाचित विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि खूंटी में विभिन्न प्रकार के आंधी-तूफान के बाद भी भाजपा ने दोनों सीटें जीती

यह यहां के समर्पित कार्यकर्ताओं की लगन से संभव हो सकी है. कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो व महामंत्री कृपा सिंधु बेहरा ने भी संबोधित किया. कृपा सिंधु बेहरा ने कहा कि राज्य का चुनाव अगर अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में लड़ा जाता, तो तस्वीर कुछ और होती़ मौके पर प्रद���श कमेटी से सुनील सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान, प्रमुख रूकमिला देवी, उपप्रमुख जितेंद्र कश्यप, मदिराय मुंडा, मदन मोहन मिश्र, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, अनूप साहू, जगरनाथ मुंडा, लीलू पहान, विजय घोष, धर्मेंद्र तिवारी, महेश चौधरी, जय भाला, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे़

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा परिसदन भवन में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा से मिले. हालचाल पूछा. क्षेत्र को लेकर काफी देर चर्चा की़ इसके बाद श्री मुंडा एसपी आशुतोष शेखर, परियोजना निदेशक आइटीडीए हेमंत व एसडीओ प्रणव कुमार पाल से मिले. जिले के विकास तथा क्षेत्र की समस्याएं दूर करने को लेकर चर्चा की़

नीतिगत फैसले लेते समय जनता की भावनाअों का ध्यान रखे नयी सरकार: पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने नयी सरकार को नसीहत दी. कहा कि नयी सरकार नीतिगत फैसले लेते समय जनता की भावनाओं को ध्यान में रखे. विकासात्मक योजनाएं बनाये. जिन आशाओं के साथ अलग झारखंड प्रांत का निर्माण हुआ है उन्हें पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करे़ चुनाव में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जो फैसला सुनाया है, वह सहर्ष स्वीकार है़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola