प्रतिमा तोड़नेवाले को अविलंब गिरफ्तार करें

खूंटी : रांची में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी छात्र संघ ने प्रदर्शन किया. उन्होंने बिरसा कॉलेज परिसर से नेताजी चौक होते हुए वापस कॉलेज तक रैली भी निकाली. जिसमें छात्र संघ के कार्यकर्ता जल्द से जल्द प्रतिमा को खंडित करनेवालों को गिरफ्तार […]
खूंटी : रांची में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करनेवालों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी छात्र संघ ने प्रदर्शन किया. उन्होंने बिरसा कॉलेज परिसर से नेताजी चौक होते हुए वापस कॉलेज तक रैली भी निकाली.
जिसमें छात्र संघ के कार्यकर्ता जल्द से जल्द प्रतिमा को खंडित करनेवालों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे. इससे पहले कुछ देर के लिए बाजारटांड़ में कॉलेज गेट के सामने उन्होंने सड़क जाम कर दिया. मौके पर जिलाध्यक्ष दुबराज सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष मंजीता कुमारी, जीवंती सोरेंग, रामा पुराण, चार्ल्स पहान, मानसिंह बोदरा, असीमा कोनगाड़ी, विकास सेठ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




