किचटो में की गयी बोरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 1:22 AM
पिपरवार : किचटो पंचायत में पानी की किल्लत को देखते हुए गांवों में हैंडपंप के लिए बोरिंग कराया जा रहा है. मुखिया रंजू देवी ने बताया कि 14वें वित्त के तहत चौड़ा, तरवां, बनहे, करमटांड़ व हफुआ में बोरिंग किया जा चुका है. मुखिया ने नारियल फोड़ कर बोरिंग की शुरुआत करायी. अब तक 10 […]
पिपरवार : किचटो पंचायत में पानी की किल्लत को देखते हुए गांवों में हैंडपंप के लिए बोरिंग कराया जा रहा है. मुखिया रंजू देवी ने बताया कि 14वें वित्त के तहत चौड़ा, तरवां, बनहे, करमटांड़ व हफुआ में बोरिंग किया जा चुका है. मुखिया ने नारियल फोड़ कर बोरिंग की शुरुआत करायी. अब तक 10 बोरिंग किया जा चुका है. मुखिया ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी बोरिंग कराया जायेगा. मौके पर वार्ड सदस्य रमेश महतो, पूरन महतो, मंजू देवी, अजय गंझू, सुरेश महतो, कैलाश करमाली, सूरज मुंडा, मुनेश्वर मुंडा, यशोदा देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










