खूंटी संसदीय क्षेत्र : एनोस के गढ़ में भी कड़ी टक्कर दी थी कड़िया ने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 8:41 AM
विज्ञापन
मनोज सिंह रांची : खूंटी संसदीय क्षेत्र में इस बार ना तो जीतनेवाला प्रत्याशी होंगे, ना ही दूसरे स्थान पर रहनेवाला प्रतिद्वंद्वी. पहले स्थान के खूंटी के भाजपा सांसद कड़िया मुंडा को 2019 के चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दी. वहीं दूसरे स्थान पानेवाला झापा का प्रत्याशी एनोस एक्का जेल में सजा काट […]
विज्ञापन
मनोज सिंह
रांची : खूंटी संसदीय क्षेत्र में इस बार ना तो जीतनेवाला प्रत्याशी होंगे, ना ही दूसरे स्थान पर रहनेवाला प्रतिद्वंद्वी. पहले स्थान के खूंटी के भाजपा सांसद कड़िया मुंडा को 2019 के चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दी.
वहीं दूसरे स्थान पानेवाला झापा का प्रत्याशी एनोस एक्का जेल में सजा काट रहे हैं. 2014 के चुनाव में भाजपा के कड़िया मुंडा ने झापा के एनोस एक्का को हराया था. लोकसभा के अंदर आनेवाले छह विधानसभा क्षेत्र में कड़िया मुंडा को सबसे अधिक मत खरसावां में मिला था. वहीं एनोस एक्का जहां से विधायक थे, वहां भाजपा ने कड़ी टक्कर दी थी. वहां भाजपा को 30 हजार तो कड़िया को 35 हजार मत मिला था.
वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को करीब 34 हजार मत मिला था. एनोस एक्का को सबसे अधिक तोरपा में करीब 41 हजार मत मिला था. यह भाजपा के करीब 15 हजार अधिक था. भाजपा को खरसावां से करीब 50 हजार वोटों की बढ़त मिली थी. यही इस सीट पर भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण भी था. तमाड़ में एनोस एक्का को 10 हजार से कुछ अधिक मत मिला था, जबकि भाजपा को यहां 50 हजार से अधिक मत मिला था.
छह में मात्र दो सीट भाजपा के पास
खूंटी लोकसभा सीट पर छह विधानसभा में से मात्र दो सीट ही भाजपा के पास है. अर्जुन मुंडा की पारंपरिक सीट खरसावां पर भी झामुमो का ही कब्जा है. इसके अतिरिक्त कोलेबिरा और तोरपा सीट भी विपक्ष के कब्जे में है.
विकास मुंडा आजसू पार्टी से नाराज चल रहे हैं. वैसे आजसू का भाजपा के साथ गठबंधन भी है. भाजपा के जिम्मे फिलहाल खूंटी और सिमडेगा की सीट है. भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी इन नेताओं पर भी होगी. वहीं विपक्षी महागठबंधन एकजुट रहने पर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे.
किस विधानसभा क्षेत्र से कितने वोट मिले
खरसावां
पार्टी मत
भाजपा 71319
कांग्रेस 15864
झाविमो 11870
झापा 22737
वर्तमान विधायक : दशरथ गगरई, झामुमो
तमाड़
पार्टी मत
भाजपा 57412
कांग्रेस 23207
झाविमो 12903
झापा 10696
वर्तमान विधायक : विकास मुंडा, आजसू
तोरपा
पार्टी मत
भाजपा 25078
कांग्रेस 17379
झाविमो 1675
एनोस एक्का 41760
वर्तमान विधायक : पौलुस सुरीन, झामुमो
खूंटी
पार्टी मत
भाजपा 39531
कांग्रेस 23577
झाविमो 3031
झापा 33844
वर्तमान विधायक : नीलकंठ मुंडा, भाजपा
सिमडेगा
पार्टी मत
भाजपा 45522
कांग्रेस 32539
झाविमो 2086
झापा 32783
वर्तमान विधायक : विमला प्रधान, भाजपा
कोलेबिरा
पार्टी मत
भाजपा 30298
कांग्रेस 34449
झाविमो 2593
झापा 35117
वर्तमान विधायक : नमन विक्सल कोनगाड़ी, कांग्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










